मैप व्यू, पोकेमॉन GO की दुनिया में आपकी खिड़की की तरह है और असली दुनिया में आपकी मौजूदा लोकेशन को दर्शाता है. 

  1. मौसम बूस्ट: मौसम की मौजूदा स्थितियों को और प्रभावी मौसम बूस्ट को दिखाता है.

  2. कंपास: मैप व्यू में देखने की दिशा को टॉगल करता है. आप उत्तर-मुखी दिशा और ऑटो-रोटेशन के बीच स्विच कर सकते हैं, जो आपकी देखने की दिशा को फ़ॉलो करता है.

  3. कैम्पफ़ायर: Niantic कैम्पफ़ायर ऐप पर ले जाए जाने के लिए टैप करें, जहां आप रेड देख सकते हैं, मीटअप शेड्यूल कर सकते हैं या फ़्लेयर जला सकते हैं.

  4. पोकेमॉन GO ब्लूटूथ डिवाइस: अपने कनेक्ट किए गए ब्लूटूथ डिवाइस को डिस्कनेक्ट करें, कनेक्ट करें या उसकी मौजूदा स्थिति देखें. (पेयर करने पर दिखाई देता है.)

  5. एक्टिव बोनस: किसी भी एक्टिव आइटम बोनस (जैसे मेगा एवोलूशन, इंसेंस या स्टार पीस) और बचे हुए समय (सिर्फ़ बोनस के एक्टिव होने पर ही दिखाई देता है) को दिखाता है.

  6. टीम GO रॉकेट रडार और सुपर रडार: यह तब दिखाई देता है जब आइटम बैग में रखा गया हो. टीम GO रॉकेट के छिपने की जगहों का मैप देखने के लिए टैप करें, टीम GO रॉकेट के लीड और उनके बॉस को चैलेंज करें.

  7. डेली एडवेंचर इंसेंस: मिनट के लिए अपने रोज़ के, मुफ़्त एडवेंचर एग को इन्क्युबेट करने के लिए टैप करें (यह तभी दिखाई देता है, जब आपने उस दिन के लिए इसका इस्तेमाल न किया हो).

  8. डेली एडवेंचर इंसेंस: अपने रोज़ के, मुफ़्त एडवेंचर इंसेंस को 15 मिनट तक एक्टिवेट करने के लिए टैप करें (तभी दिखाई देता है अगर आपने उस दिन के लिए इसका इस्तेमाल न किया हो).7

  9. इवेंट: उन इवेंट की लिस्ट देखने के लिए टैप करें जो फिलहाल लिंक के साथ मौजूद हैं, ताकि आप ज़्यादा विवरण ऐक्सेस कर सकें.

  10. टुडे व्यू:आपके टाइम्ड, फ़ील्ड और स्पेशल रिसर्च टास्क के साथ ही पोकेमॉन GO में फ़िलहाल हो रही चीज़ों के बारे में ज़रूरी जानकारी देखें.

  11. आस-पास मेनू: वाइल्ड और जिम, दोनों जगहों में आस-पास मौजूद पोकेमॉन दिखाता है. खोलने और आस-पास के ज़्यादा पोकेमॉन, पोके स्टॉप शोकेस, रेड, पावर स्पॉट, RSVP और रूट देखने के लिए टैप करें.

  12. मुख्य मेनू: सेटिंग्स, खबरें, वेंट, आपका आइटम बैग, पोकेडेक्स, इन-ऐप शॉ, बैटल मेन्यू, आपकी पोकेमॉन इन्वेंट्री या GO स्नैपशॉट ऐक्सेस करने के लिए टैप करें.

  13. बडी पोकेमॉन: यह आपका ऐक्टिव बडी पोकेमॉन है, साथ में ट्रैवल करते हुए कैंडी हासिल करें और अपना बडी लेवल बढ़ाने के लिए उनसे इंटरैक्ट करें.

  14. प्लेयर मेनू: पोकेमॉन GO की प्रगति और उपलब्धियों को देखने के लिए टैप करें, अपने अवतार का आउटफ़िट बदलें, अपना बडी पोकेमॉन बदलें.

  15. प्लेयर अवतार: आपका प्लेयर अवतार असली दुनिया में आपकी लोकेशन दिखाता है.

  16. इंटरैक्शन रेडियस: यह सफ़ेद रंग की रिंग उस एरिया को दिखाती है, जिसमें आपके असली दुनिया को एक्सप्लोर करते समय वाइल्ड पोकेमॉन दिखाई देगा. गुलाबी रंग की रिंग इस दूरी में फैलती है, जिसमें आप पोकेस्टॉप और जिम के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं.

  17. पोके स्टॉप (इमेज में लेबल नहीं किए गए): असली दुनिया की ऐसी लोकेशन जहां प्लेयर पोके बॉल, पोशंस, एग्स, फ़ील्ड रिसर्च टास्क जैसे आइटम हासिल कर सकते हैं या पोके स्टॉप शोकेस में हिस्सा ले सकते हैं.

  18. जिम: ऐसी लोकेशन जहां आप दूसरी टीमों के पोकेमॉन से बैटल कर सकते हैं या किसी पोकेमॉन को आपकी टीम के जिम का बचाव करने के लिए छोड़ सकते हैं.

  19. पावर स्पॉट: ऐसी लोकेशन जहां आप किसी मैक्स बैटल में हिस्सा ले सकते हैं और डायनामैक्स या गिगैंटामैक्स पोकेमॉन को पकड़ सकते हैं.