अपने टिकट की जानकारी और ऑर्डर ID चेक करने के लिए ये स्टेप फ़ॉलो करें:
(1) कंफ़र्मेशन ईमेल से
आप कंफ़र्मेशन ईमेल में अपनी टिकट की जानकारी और ऑर्डर ID देख सकते हैं, जिसे [email protected] से भेजा गया था.
नीचे दिया गया उदाहरण देखें:
① ऑर्डर नंबर: आपका ऑर्डर ID (“PGO” से शुरू होता है)
② तारीख/समय: आपके टिकट पर लिखी ईवेंट की तारीख और समय
(2) ईन-गेम मेनू से
मैप व्यू से, अपनी स्क्रीन
के सबसे नीचे सेंटर में बने मुख्य मेनू पर टैप करें.
मेनू के ऊपरी दाएं कोने में
बने ईवेंट बटन पर टैप करें.
आप जिस ईवेंट में भाग ले रहे हैं उसे ढूंढें (उदाहरण के लिए, Pokémon GO Fest 2026: टोक्यो) और ईवेंट बैनर पर टैप करे.
आप अपनी टिकट की जानकारी यहां देख सकते हैं, जैसे कि आपकी चयनित ईवेंट की तारीख और समय.
अपने ऑर्डर से संबंधित जानकारी, जिसमें आपका ऑर्डर ID भी शामिल है, इसके लिए कृपया पेज के निचले हिस्से में “मेरे ऑर्डर देखें” पर क्लिक करें.