एक मीटअप चेक-इन टाइम्ड रिसर्च खास टाइम्ड रिसर्च है जो उन ईवेंट में उपलब्ध है जिन्हें कम्युनिटी एंबेसडर होस्ट करते हैं (इन्हें पर्पल स्टार बैज से पहचाना जा सकता है). यह रिवॉर्ड ऑफ़र करने वाले ईवेंट के इनवाइट पर "रिवॉर्ड" आइकन भी होगा.

पोकेमॉन GO में स्पेशल मीटअप चेक-इन टाइम्ड रिसर्च हासिल करने के लिए, कम्युनिटी एंबेसडर और अन्य चुने गए पार्टनर की ओर से होस्ट किए ऑफ़िशियल ईवेंट मीटअप या मीटअप में RSVP करें या चेक-इन करें!

मीटअप कैसे खोजें और उससे जुड़ें

नज़दीकी मीटअप देखने के दो तरीके हैं:

  • पोकेमॉन GO मैप के ज़रिए: Campfire फ़ीचर सीधे ऐक्सेस करने के लिए अपने इन-गेम मैप के दाएं कोने के पास ग्रीन मैप आइकन पर टैप करें. यहां से, आप ऐक्टिव मीटअप मार्कर देखने के लिए अपने एरिया में ज़ूम इन कर सकते हैं.

  • Campfire ऐप के ज़रिए: लोकल ईवेंट की लिस्ट देखने या कम्युनिटी एंबेसडर की ओर से चलाए जाने वाले ग्रुप को खोजने के लिए स्टैंडअलोन Campfire ऐप खोलें.



 

भाग लेने के लिए:

  1. RSVP: आप शामिल हो रहे हैं, यह बताने के लिए मीटअप पर टैप करें और "मीटअप में शामिल हों" या "RSVP" चुनें.

  2. लोकेशन पर जाएं: मीटअप साइट पर पहुंचें. आप ईवेंट शुरू होने के 15 मिनट पहले चेक इन कर सकते हैं.

  3. चेक इन: Campfire ऐप या मैप पर, आपके साइट पर पहुंचने के साथ ब्लू "मीटअप में शामिल हों" आइकन ग्रीन "चेक इन" बटन में बदल जाएगा.

 

चेक-इन और पोकेमॉन GO ऐप में लॉग इन के बाद, आपको अपनी मैप स्क्रीन के सबसे ऊपर इन-ऐप नोटिफ़िकेशन मिलेगा

जिससे पता चलेगा कि आप मीटअप चेक-इन टाइम्ड रिसर्च पाने के लिए योग्य हैं. फिर, आपको देखना चाहिए कि आपके टाइम्ड रिसर्च टैब में टाइम्ड रिसर्च को जोड़ा गया है या नहीं.

नोट:आपको फ़ुल मीटअप टाइम्ड रिसर्च पाने के लिए चेक इन के 1 घंटे में शुरुआती 500 XP को क्लेम करना होगा (यहां मैक्स बैटल थीम्ड ईवेंट का एक उदाहरण दिया गया है).

*यहां दिखाया गया उदाहरण केवल रेफ़रेंस के लिए है. आपको मिलने वाले वास्तविक रिवॉर्ड, ईवेंट के आधार पर अलग हो सकते हैं.



आपको मिलने वाली टाइम्ड रिसर्च, ईवेंट के आधार पर अलग होगी (जैसे कम्युनिटी डे, मैक्स बैटल ईवेंट और अन्य लागू होने योग्य ईवेंट) और इसके बोनस भी अलग हो सकते हैं. कृपया टुडे व्यू के “अभी क्या हो रहा है” सेक्शन में सबसे नई जानकारी देखें.

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे यह टाइम्ड रिसर्च कितनी बार मिल सकती है?

आपको यह टाइम्ड रिसर्च दिन में केवल एक बार मिल सकती है.

मुझे अपेक्षित टाइम्ड रिसर्च की बजाय कुछ दूसरा मिला. मुझे क्या करना होगा?

अगर आपको लगता है कि आपको अपेक्षित टाइम्ड रिसर्च की बजाय कुछ अगर मिला या रिवॉर्ड सही नहीं था, तो कृपया अपने कम्युनिटी एंबेसडर (CA) से संपर्क करें.

CA यह भी पुष्टि कर सकते हैं कि उस ईवेंट के लिए सही ईवेंट रिवॉर्ड सेट अप किया गया था या नहीं.

मेरा टाइम्ड रिसर्च क्यों नहीं दिख रहा है?

  • कृपया यह पक्का करें कि:

    • जिस मीटअप के लिए आपने RSVP किया था, उसके लिए आपने “चेक-इन” दबाया.

    • मीटअप एक ऑफ़िशियल कम्युनिटी एंबेसडर मीटअप है और यह इनवाइट पर “रिवॉर्ड” आइकन दिखाता है.

      • नोट: चेक-इन रिवॉर्ड केवल इस आइकन के साथ मीटअप के लिए उपलब्ध हैं.

    • आपको चेक-इन पूरा होने की पुष्टि करने वाला नोटिफ़िकेशन मिला.

    • आपने चेक-इन रिवॉर्ड से 500 XP क्लेम किए.

    • आपने पोकेमॉन GO ऐप को फिर से खोला है.

कृपया ध्यान दें: अगर आपने पिछले 24 घंटों में इस टाइम्ड रिसर्च को पहले ही क्लेम कर लिया है, तो आप इसे हासिल नहीं कर पाएंगे.

अगर ऊपर दिए गए चरणों से समस्या का समाधान नहीं होता है, तो कृपया इन-गेम सपोर्ट टिकट सबमिट करें और हमारी सपोर्ट टीम आपके अनुरोध में सहायता कर सकती है.

मुझे पोकेमॉन GO में मीटअप सर्च या चेक-इन फ़ीचर क्यों नहीं मिल रहा है?

अगर आप चाइल्ड अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हो सकता है यह फ़ीचर उपलब्ध न हों क्योंकि कुछ सोशल फ़ीचर चाइल्ड अकाउंट के लिए प्रतिबंधित हैं.

अगर आप एडल्ट अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको लगता है कि आपको इस फ़ीचर का ऐक्सेस होना चाहिए लेकिन यह आपके ऐप में दिखाई नहीं दे रहा है, तो कृपया आगे की सहायता के लिए पोकेमॉन GO सपोर्ट से संपर्क करें.