रियल-वर्ल्ड ईवेंट (जैसे Pokémon GO फ़ेस्ट) के लिए, जब तक आपके पास ईवेंट टिकट है,आप Campfire इन-गेम बटन पर टैप करके और Campfire ऐप में सबसे नीचे वाले हिस्से में ड्रॉपडाउन मेनू से स्पेशल ईवेंट मैप चुनकर ईवेंट मैप देख सकते हैं.

स्पेशल ईवेंट मैप चुनने के बाद, आप संबंधित रुचि के बिंदु देख पाएंगे, जिसमें स्टोर, PokéStops और जिम भी शामिल हैं जो ईवेंट की दूसरी लोकेशन के साथ-साथ केवल ईवेंट टिकट होल्डर को दिखाई देते हैं.

अगर स्पेशल मैप दिखाई न दे, तो कृपया Campfire ऐप में सीधे मैप जांचने की कोशिश करें.