स्टैम्प रैली ऐसी ऐक्टिविटी है जहां ट्रेनर फ़ोटो डिस्क को स्पिन करके स्टैम्प इकट्ठा करने के लिए किसी ख़ास पोकेस्टॉप या जिम जाते हैं. जैसे जैसे ट्रेनर अपने स्टैम्प रैली कार्ड को भरने के लिए अलग-अलग लोकेशन देखते हैं, वे स्क्रैपबुक पेज पर अपनी प्रगति को देख सकते हैं और साथ में रिवॉर्ड अनलॉक कर सकते हैं, साथ ही वे पोकेमॉन का सामना कर सकते हैं. 

 

फ़िलहाल, यह फ़ीचर लोकेशन पर आधारित है और इसे चुनिंदा क्षेत्रों में सीमित तरीके से शुरू किया गया है. 

 

स्टैम्प रैली में हिस्सा लेने का तरीका

हर स्टैम्प रैली की ख़ास थीम होती है, जिसके लिए प्लेयर्स को स्टैम्प इकट्ठे करने के लिए तय पोकेस्टॉप पर जाना पड़ता है. अपने मैप पर आप देख सकते हैं कि रैली में कौन-सी लोकेशन में हिस्सा ले रही हैं. 

 

  1. जब आप हिस्सा लेने वाले पोकेस्टॉप के पास होते हैं, तब स्टैम्प आइकन मैप पर दिखाई देगा. 
  2. जब आप पोकेस्टॉप तक पहुंचते हैं, तो आपको अपने आप स्टैम्प शीट मिल जाएगी.
  3. जहां स्टैम्प आइकन दिखाई देता है वहां फ़ोटो डिस्क को स्पिन करें और सर्कुलर स्टैम्प शीट दिखाई देगी.
  4. सर्कल के बीच में टैप करें या दबाएं और होल्ड करके रखें; लिंक की डेंसिटी इस आधार पर बदलेगी कि आप कितनी देर दबाकर रखते हैं.

    कृपया ध्यान दें: स्टैम्प लगाने के बाद इसे फिर से स्टैम्प या एडजस्ट नहीं किया जा सकता.

  5. स्टैम्प एनिमेशन चलेगा, जो बताता है कि आपको स्टैम्प मिल गया है.

 

स्क्रैपबुक पेज में इकट्ठे किए गए सभी स्टैम्प को देखकर आप अपनी प्रगति ट्रैक कर सकते हैं.

 

 

कुछ रियल-वर्ल्ड इवेंट (जैसे पोकेमॉन GO सिटी सफ़ारी) के लिए, कैम्पफायर मैप पर विशिष्ट स्टैम्प रैली स्थान भी दिखाए जाते हैं.







स्टैम्प रैली के रिवॉर्ड

जैसे-जैसे आप स्टैम्प इकट्ठा करेंगे, आपको स्टैम्प रैली से संबंधित आइटम या सामना जैसे रिवॉर्ड मिलेंगे. आप स्क्रैबुक पेज पर अपने कलेक्शन की प्रगति ट्रैक कर सकते हैं.

पोके लिड स्टैम्प रैली

पोके लिड स्टैम्प रैली, स्टैम्प रैली का एक वर्ज़न है जिसमें आप जापान के क्षेत्रों में अलग-अलग पोके लिड के स्टैम्प इकट्ठा कर सकते हैं.

हिस्सा लेने के लिए, आपका लेवल कम से कम 5 होना चाहिए. अगर आपने वह लेवल हासिल कर लिया है, तो आपको बस अपना पोकेमॉन GO ऐप खोलना होगा. एक बार जब आपके पास शीट आ जाए, तो इन स्टैम्प को इकट्ठा करने के लिए पोके लिड पर मौजूद पोकेस्टॉप घुमाएं.

एक ही प्रांत से हर दो स्टैम्प इकट्ठा करने पर, आपको उस प्रांत की लोकेशन बैकग्राउंड दिखाने वाला एक स्पेशल रिवॉर्ड पोकेमॉन से मिलने का मौका मिलेगा.

फ़िलहाल पोके लिड स्टैम्प रैली केवल जापान में उपलब्ध है और उनके संबंधित स्टैम्प स्पेस अपने आप आपके पोके लिड स्टैम्प शीट में जोड़ दिए जाएंगे.

इसके अलावा, आपको ऐसे गिफ़्ट भी मिल सकते हैं जिसमें पोके लिड पोकेस्टॉप का पोके लिड स्टैम्प हो जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं, यहां तक कि जापान से बाहर के ट्रेनर को भी. अगर आप गिफ़्ट के ज़रिए पोके लिड स्टैम्प मिलने के बाद व्यक्तिगत रूप से पोके लिड पोकेस्टॉप पर जाते हैं, तो स्टैम्प की ब्लू बॉर्डर, येलो बॉर्डर में बदल जाएगी.

कृपया ध्यान दें: आपको अपने दोस्तों से मिलने वाले स्टैम्प से लोकेशन बैकग्राउंड वाले रिवॉर्ड पोकेमॉन का सामना करने का मौका नहीं मिलेगा. हालांकि, अगर आप व्यक्तिगत रूप से पोके लिड स्टैम्प पर जाते हैं, तो भी आपका रिवॉर्ड पोकेमॉन से सामना हो सकता है, अगर आप व्यक्तिगत रूप से उसी लोकेशन पर जाते हैं, तो गिफ़्ट से इकट्ठा किए गए स्टैम्प ओवरराइट हो जाएंगे. अगर आप गिफ़्ट के ज़रिए स्टैम्प लेना बंद करना चाहते हैं, तो आप अपनी सेटिंग्स में जाकर, जनरल पर टैप करके, गिफ़्ट विकल्प से पोके लिड स्टैम्प लेना बंद करके इस विकल्प को बंद कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

अगर आप ऐसी लोकेशन पर जाते हैं जहां पहले से जा चुके हैं, तो क्या होता है?

  • एक बार जब आप किसी लोकेशन पर जाते हैं और इसके स्टैम्प इकट्ठे करते हैं, तो आप फिर से स्टैम्प या रिवॉर्ड इकट्ठे नहीं कर सकते हैं. हालांकि, आप इसका नियमित पोकेस्टॉप के रूप में इस्तेमाल करना ज़ारी रख सकते हैं.

क्या दोस्तों के साथ स्टैम्प रैली में हिस्सा लिया जा सकता है?

  • फ़िलहाल स्टैम्प रैली को व्यक्तिगत स्टैम्प कलेक्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है. हालांकि, दोस्तों के साथ बाहर जाकर साथ में स्टैम्प इकट्ठा करना वाकई मज़ेदार है, भले ही हर व्यक्ति खुद के स्टैम्प इकट्ठा कर रहा हो!

क्या स्टैम्प की समय-सीमा खत्म होती है या कुछ समय में रैली को पूरा किया जा सकता है?

  • स्टैम्प आपकी स्क्रैपबुक से गायब नहीं होता है. हालांकि, कुछ रिवॉर्ड और कलेक्शन की अवधि की समय सीमाएं हो सकती हैं.

क्या सभी स्टैम्प रैली एक जैसी होती हैं?

  • अलग-अलग प्रकार की स्टैम्प रैली होती हैं; कुछ सीमित समय वाले इवेंट होते हैं, हालांकि दूसरे इवेंट के समय से जुड़े कोई ख़ास प्रतिबंध नहीं होते हैं. स्टैम्प रैली को पूरा करने की कठिनाई इसके ख़ास प्रकार पर निर्भर करेगी.

क्या मैप पर यह ट्रैक किया जा सकता है कि मुझे कौन से पोकेस्टॉप पर जाना बाकी है?

  • इस समय, आप सिर्फ़ स्टैम्प आइकन वाले आसपास के पोकेस्टॉप देख सकते हैं, जो दिखाता है कि इकट्ठे करने के लिए स्टैम्प कहां उपलब्ध हैं. कुछ स्टैम्प रैली के साथ Google Maps का लिंक भी अटैच होगा, ताकि प्लेयर्स स्टैम्प की लोकेशन देख सकते हैं.

मुझे अपनी स्क्रैपबुक में पोकेलिड स्टैम्प शीट क्यों नहीं दिख रही है?

  • अगर आप फ़िलहाल जापान से बाहर हैं और आपने कभी व्यक्तिगत रूप से जापान की यात्रा नहीं की है, तो पोकेलिड स्टैम्प शीट आपकी स्क्रैपबुक में दिखाई नहीं देगी. अगर आप जापान जाते हैं या जापान की यात्रा कर चुके किसी दोस्त से पोकेलिड आइकन वाला गिफ़्ट मिलता है, तो स्टैम्प शीट उपलब्ध हो जाएगी.

 

निर्धारित क्षेत्र में आवश्यक संख्या में पोके लिड स्टैम्प इकट्ठा करने के बाद भी मुझे रिवॉर्ड पोकेमॉन क्यों नहीं मिला?

 

  • जब आप व्यक्तिगत रूप से ज़रूरी स्टैम्प इकट्ठा करते हैं, तो रिवॉर्ड पोकेमॉन मैप पर दिखाई देगा और अपने आप एनकाउंटर शुरू हो जाएगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो दो स्थितियां हो सकती हैं:

    • अगर एनकाउंटर स्क्रीन पर आगे बढ़ने के लिए क्लिक करने से पहले आपका गेम क्रैश हो गया था, तो आप उसी प्रांत के किसी भी पोके लिड पोकेस्टॉप पर जाकर, जहां से गुम रिवॉर्ड जुड़ा था, वहां एनकाउंटर हासिल कर सकते हैं.

    • अगर एनकाउंटर स्क्रीन पर आगे बढ़ने के बाद आपका गेम क्रैश हो गया था, तो आपको ठीक उसी पोके लिड पोकेस्टॉप पर दोबारा जाना होगा और आपको वहां स्टॉप पर रिवॉर्ड पोकेमॉन दिखाई देगा.

 

मुझे गिफ़्ट से दो स्टैम्प मिलने के बाद भी रिवॉर्ड पोकेमॉन क्यों नहीं मिला?

  • गिफ़्ट स्टैम्प, रिवॉर्ड एनकाउंटर की प्रगति में शामिल नहीं किए जाते. भले ही आपको गिफ़्ट से दो स्टैम्प मिले हो, आपको व्यक्तिगत रूप से पोके लिड पोकेस्टॉप पर जाकर पोके लिड स्टैम्प इकट्ठा करना होंगे. आप यह देख सकते हैं कि आपको कौन से स्टैम्प गिफ़्ट से मिले हैं, इसके लिए देखें कि उनके चारों ओर नीले रंग की बॉर्डर है या नहीं. अगर आपने यहां विज़िट की थी, तो जानकारी पेज तारीख के साथ “विज़िट किया गया” दिखाएगा. भले ही आपने पहले गिफ़्ट से स्टैम्प इकट्ठा किए थे, आप वही स्टैम्प व्यक्तिगत रूप से इकट्ठा कर सकते हैं.

मुझे मैप के ऊपरी-दाएं कोने में स्टैम्प रैली का आइकन क्यों नहीं दिख रहा है?

  • स्टैम्प रैली आइकन तभी दिखाई देता है जब आपको निर्धारित क्षेत्र में इस फ़ीचर की उपलब्धता हो. पोके लिड स्टैम्प रैली के लिए, आइकन उस दिन दिखाई देगा जब आपको उस क्षेत्र में उस सुविधा तक पहुंच मिलेगी. दिन समाप्त होने के बाद, आइकन गायब हो जाएगा, लेकिन उस दिन फिर से दिखाई देगा जब आप व्यक्तिगत रूप से एक नया पोके लिड स्टैम्प इकट्ठा करेंगे. 

  • अगर आइकन दिखाई नहीं दे रहा है, तब भी आप अपनी ट्रेनर प्रोफ़ाइल में मौजूद स्क्रैपबुक से अपनी स्टैम्प रैली की प्रगति और लोकेशन देख सकते हैं.

 

ज़्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें.