आपका प्लेयरअवतार एक ऐसा कैरेक्टर मॉडल है जो पोकेमॉन GO में आपको दर्शाता है, साथ ही, वह दूसरों को तब दिखाई देता है जब आप उनसे बैटल या ट्रेड करते हैं या फिर उन्हें दोस्त के तौर पर जोड़ते हैं.
आप अपने अवतार के फ़िज़िकल फ़ीचर के साथ ही उसके कपड़े और एक्सेसरीज़ भी बदल सकते हैं. कपड़ों और एक्सेसरीज़ की बहुत-सी स्टाइल उपलब्ध हैं और आप अलग-अलग हेयरस्टाइल, स्किन टोन, शर्ट, पैंट, फ़ुटवेयर और ऐसी ही अन्य चीजों में से चुन सकते हैं.
कई स्टाइल मुफ़्त में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ स्टाइल पोके कॉइन के बदले मिल सकते हैं और बाकी स्टाइल इन-गेम अचीवमेंट के ज़रिए अनलॉक किए जा सकते हैं.
अपने अवतार के फ़िज़िकल फ़ीचर बदलना
मैप व्यू में, सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद अपने प्लेयर के पोर्ट्रेट पर टैप करें.
स्टाइल पर टैप करें
अपीयरेंस पर टैप करें
हर कैटेगरी में, आप अलग-अलग तरह के फ़िज़िकल फ़ीचर में से चुनकर अपने अवतार के अपीयरेंस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
मेनू के निचले भाग में मौजूद कस्टम बटन पर टैप करके, बॉडी के फ़ीचर को पहले से तय विकल्पों से भी आगे कस्टमाइज़ किया जा सकता है.
कस्टम मेनू से बाहर निकलने के लिए, ऊपर बाएं कोने में X बटन पर टैप करें.
अपनी पसंद की चीज़ें चुनने के बाद, आप अपनी पसंद की चीजों को अपने अवतार पर अप्लाई कर सकते हैं.
पिछले मेनू पर वापस जाने के लिए X बटन पर टैप करें.
अपने अवतार के कपड़े बदलना
मैप व्यू में, सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद अपने प्लेयर के पोर्ट्रेट पर टैप करें.
स्टाइल पर टैप करें
उपलब्ध विकल्पों में से कपड़ों की कोई कैटेगरी चुनें.
उस कैटेगरी में अपनी स्टाइल और कलर के अलग-अलग विकल्पों में से अपनी पसंद चुनें. जब आप अलग-अलग विकल्प चुनते हैं, तो आपका अवतार अपडेट होकर आपके द्वारा चुने गए विकल्प दिखाएगा.
आप ऊपरी बाएं कोने में दिए गए मेग्निफ़ाइंग ग्लास पर टैप करके क्लोज़अप और फ़ुलबॉडी व्यू के बीच प्रीव्यू को टॉगल कर सकते हैं.
अपनी पसंद की चीज़ें चुनने के बाद, आप चुनी गई स्टाइल को अपने अवतार पर अप्लाई कर सकते हैं.
फ़्री आइटम के लिए: 'चुनें' पर टैप करके आइटम पहनें.
प्रीमियम आइटम के लिए: 'एक्सचेंज करें' पर टैप करें और आइटम खरीदने के लिए पोके कॉइन का इस्तेमाल करें.
पिछले मेनू पर वापस जाने के लिए X बटन पर टैप करें. अगर आपने ऐसे प्रीमियम आइटम से आउटफ़िट बनाया है, जो अभी आपकी इन्वेंट्री में मौजूद नहीं हैं, तो एक्सचेंज करें पर टैप करके उन आइटम के लिए पोके कॉइन को एक्सचेंज करें, जो अभी आपके पास नहीं हैं.
प्लेयर के लिए सुझाव: आप अपनी पसंद के आउटफ़िट कॉम्बिनेशन को वॉर्डरोब कैटेगरी में सेव कर सकते हैं. अपनी मौजूदा स्टाइल को अपने वॉर्डरोब में जोड़ने के लिए + बटन पर टैप करें और अपने सबसे अच्छे लुक के बीच आसानी से स्वैप करें. ध्यान दें कि अगर आप ऐप को फिर से इंस्टॉल करते हैं या नए डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो सेव किए गए आउटफ़िट डिलीट हो जाएंगे.