इवेंट के टिकट खरीदने के लिए मैं भुगतान के किन तरीकों का इस्तेमाल करूं?

हम प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ही Google और Apple Pay भी स्वीकार करते हैं.

मेरा इवेंट टिकट भुगतान विफल हो गया.

भुगतान विफल होने के कई कारण हो सकते हैं:
  • हो सकता है कि आपके बैंक ने लेनदेन को गलत तरीके से संदिग्ध के रूप में फ्लैग कर दिया हो और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया हो.
  • कार्ड की समय सीमा खत्म हो गई है.
  • कार्ड नंबर, समय समाप्ति तारीख या CVV गलत तरीके से एंटर किया गया था.
  • आपके अकाउंट में फंड कम है.
  • अगर आप यूएस से बाहर रहते हैं, तो कुछ कार्ड पर अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों पर प्रतिबंध है.
अगर आपको कोई ऐसी समस्या आती है, जहां आपका भुगतान विफल हो जाता है, तो कृपया अपने कार्ड की जानकारी फिर से डालने की कोशिश करें या कोई दूसरा कार्ड इस्तेमाल करने की कोशिश करें. अगर आपकी परेशानी बनी रहती है, तो कृपया अपने बैंक या वित्तीय संस्था से कॉन्टैक्ट करें.
 

वेबपेज बताता है कि मेरे पास पहले से ही एक इवेंट टिकट है, लेकिन मैंने एक भी नहीं खरीदा.

हो सकता है कि आपके किसी दोस्त ने आपकी ओर से पहले ही टिकट खरीद लिया हो. आपको यह टिकट इवेंट की जानकारी के तहत दिखाई देगा. अगर किसी ने आपके लिए पहले से ही टिकट खरीद लिया है, तो आप अपने लिए दूसरा टिकट नहीं खरीद पाएंगे. हालांकि, अगर ड्रॉ करने से आपका चुनाव किया गया है, तो आप अभी भी दूसरों के लिए टिकट खरीद सकते हैं.
 

क्या मैं किसी इवेंट के कई दिनों के लिए टिकट खरीद सकता/सकती हूं?

आप किसी लाइव इवेंट के आयोजन स्थल पर केवल एक दिन के लिए ही टिकट खरीद सकते हैं. हालांकि, आप कुछ खास इवेंट के लिए अन्य दिनों में अतिरिक्त गेमप्ले की सुविधा के लिए ऐड-ऑन खरीद सकते हैं.

उदाहरण के लिए: ट्रेनर पोकेमॉन GO टूर 2026: कालोस में मेगा-नाइट ऐड-ऑन खरीद सकते थे, जिससे उन्हें अपने मूल लाइव इवेंट टिकट से अलग समय या तारीख पर स्थल में दोबारा प्रवेश करने की अनुमति मिलती थी.
 

मुझे टिकट बिक्री की तारीखों और समय के बारे में अपडेट कहां मिल सकते हैं?

इवेंट की जानकारी ट्रैक करने का सबसे अच्छा तरीका है हमारे Twitter या आधिकारिक इवेंट पेज को फॉलो करना, ताकि आपको अपडेट मिलते रहें. जब पहले-आएं-पहले-पाएं इवेंट की टिकट की बिक्री शुरू होती है, तो “टिक्ट उपलब्ध है!” लेबल दिखाई देगा, बशर्ते इवेंट की सभी टिकटें न बिक गई हों. “ड्रॉ में एंटर करें!” लेबल उन इवेंट टिकट के लिए दिखाई देगा जिन्हें ड्रॉ के ज़रिए बांटा जा रहा है.
 

अगर टिकट बिक गए हैं, तो मुझे कैसे पता चलेगा?

टिकट बिक जाने के बाद, इसकी घोषणा हमारे Twitter या आधिकारिक इवेंट पेज पर की जाएगी और ऐप से खरीद के विकल्प उपलब्ध नहीं रहेंगे.
 

मुझे 404 एरर मिला

अगर टिकट खरीदते की कोशिश करते समय आपको 404 एरर मिलता है, तो इन समस्या निवारण टिप्स को आज़माएं:

  • वेब ब्राउज़र (Google Chrome या Safari का सुझाव दिया जाता है) का उपयोग करते हुए, लाइव ईवेंट टिकटिंग साइट पर जाएं.

  • अपना ब्राउज़र कैश साफ़ करें.

  • अगर आप किसी डेस्कटॉप कंप्यूटर से साइट पर जा रहे हैं, तो किसी मोबाइल डिवाइस से खरीदारी पेज को खोलने की कोशिश करें.

  • अगर आप किसी मोबाइल डिवाइस से साइट पर जा रहे हैं, तो किसी डेस्कटॉप कंप्यूटर से खरीदारी पेज को खोलने की कोशिश करें.