इस लेख में साइन इन से जुड़ी समस्याओं के लिए कुछ सामान्य समाधानों के बारे में बताया गया है. अगर ये स्टेप्स आज़माने के बाद भी आपको और सहायता चाहिए, तो कृपया हमारी सपोर्ट टीम से सीधे संपर्क करने के लिए सबसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें.
लॉग इन समस्याओं में मदद के लिए यहां कुछ सामान्य उपाय बताए गए हैं:
मुझे अपना पासवर्ड रीसेट करना है
क्या करें: आपके खाते का पासवर्ड आपके लॉगिन प्रोवाइडर की ओर से सुरक्षित रखा जाता है: Google, Facebook, Apple, Pokémon कंपनी या Niantic Kids. यहां हर एक प्रोवाइडर के साथ अपना पासवर्ड रीसेट करने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है: Google, Facebook, Apple, पोकेमॉन ट्रेनर पोर्टल और Niantic Kids.अगर आपको पासवर्ड रीसेट करने का ईमेल तुरंत नहीं मिलता है, तो कृपया अपना स्पैम या जंक फ़ोल्डर को ज़रूर देख लें.
मुझे एक एरर मैसेज मिला
क्या करें: अगर हमारे सर्वर में कुछ देर के लिए समस्या आ रही है या आपकी नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है, तो आपको “लॉग इन नहीं हो सका” या “ऑथेंटिकेट नहीं किया जा सका” गड़बड़ी वाले मैसेज मिल सकते हैं. यह देख लें कि आपके मोबाइल डिवाइस में नेटवर्क कनेक्शन अच्छा है, पोकेमॉन GO को बंद करके फिर से खोलकर देखें और फिर से लॉग इन करने की कोशिश करें. अगर समस्या बनी रहती है, तो इस पेज पर सबसे नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके हमसे संपर्क करें.
मुझे मेरा ईमेल एड्रेस या लॉगिन प्रोवाइडर याद नहीं है
क्या करें: अगर आपको याद नहीं है कि आपने ऐप में लॉगिन के लिए कौन सा ईमेल एड्रेस या लॉगिन प्रोवाइडर का इस्तेमाल किया था, तो कृपया हमारे अकाउंट रिकवरी पेज पर जाएं और हम इसे रिकवर करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
मुझे Google, Facebook या Apple लॉग इन करने का तरीका नहीं दिख रहा है
क्या करना चाहिए: अगर आपने पहली बार ऐप खोलते समय बच्चे की जन्म तारीख चुनी है, तो ही आपको Niantic Kids या पोकेमॉन ट्रेनर पोर्टल लॉगिन का तरीका दिखाई देगा. लॉग इन के अन्य तरीके (Google, Facebook आदि) बच्चों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अगर आपसे कोई गलती हो गई है, तो आपको ऐप डिलीट करके फिर से डाउनलोड करना होगा, ताकि आप सही जन्मतिथि डाल सकें.
मेरा अकाउंट निलंबित कर दिया गया
क्या करें: अगर आपको Niantic की सेवा की शर्तों (ToS) का उल्लंघन करने के लिए निलंबित किया गया है, तो कृपया हमारी सपोर्ट टीम से इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके और समस्या से जुड़े ड्रॉपडाउन से “बैन अपील” चुनकर संपर्क करें.
क्या आपको अब भी समस्या आ रही है?
हमें मैसेज भेजें! अगर आप वेब पर इस आर्टिकल को देख रहे हैं, तो सबसे नीचे दाएं कोने में चैट बटन पर क्लिक करें. अगर आप पोकेमॉन GO ऐप में हैं, तो चैट बटन सबसे ऊपर दाएं कोने पर है.